मेहदावल: महुली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त, वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान बुधवार शाम 5:00 बजे से चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया