मिर्ज़ापुर: रेलवे निर्माण कार्य पूरा, सबरी रेलवे क्रॉसिंग से एक सप्ताह बाद शुरू हुआ आवागमन
सबरी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लगभग एक सप्ताह बाद सोमवार से आवागमन शुरू हो गया। सबरी रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक मंडी समिति से सब्जी लेकर जाने वाले ठेला चालकों को दिक्कत होती थी, वह संगमोहाल रेलवे ओवर ब्रिज से होकर जाते थे।