मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव निवासी गुड्डू चमार 35 की शनिवार की रात थ्रेसर से चोट लगने के बाद गैपुरा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया 3 दिन तक इलाज चलता रहा सोमवार की शाम 4:00 बजे परिजन मरीज को कहीं और ले जाना चाहते थे तभी डिस्चार्ज के लिए अस्पताल द्वारा 70000 की मांग की गई इस दौरान मरीज को सुई लगाने से मौत हो गई जिसमें हंगामा मच गया।