मिर्ज़ापुर: टकटकपुर गांव के पीड़ित ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर आंगनवाड़ी की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा का लगाया आरोप
बताते चले कि सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे पीड़ित प्रदीप कुमार ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि। मेरी पत्नी शिक्षित बेरोजगार महिला है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हेतु फॉर्म अप्लाई किया था। जिसमें प्रार्थिनी का हाई स्कूल 81% इंटर 72% है। इसके बावजूद विभाग द्वारा अनियमिता बरतते हुए। प्रार्थिनी से कम अंक प्राप्त अंजना सिंह को नियुक्त कर दिया। जिसकी जांच की जाए।