कटिहार: सदर अस्पताल में मनाया गया कैंसर दिवस, मौके पर कई चिकित्सक रहे मौजूद
सदर अस्पताल में कैंसर दिवस के मौके पर एक जागरूकता कैंप का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कई चिकित्सक मौजूद थे। इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा कैंसर बीमारी के बारे में जानकारी दी गई और उनके बचाव के बारे में भी बताया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कैंसर बीमारी से बचाव को लेकर कई तरह के बैनर आदि लगाए गए थे।