कटिहार: विकास भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जितने भी पुलिस कर्मियों का तबादला अन्य जिलों में किया गया। उन्हें बुके देकर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें विदाई दी। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया।