कटिहार: चंद्रकला गार्डन में आनंद मार्ग की ओर से आयोजित सेमिनार में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित
आनंद मार्ग की ओर से तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन चंद्रकला गार्डन में किया गया था। जिसका समापन 4 फरवरी की शाम किया गया। समापन के मौके पर सेमिनार में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आनंद मार्ग के आचार्य के द्वारा मेडल व कप देकर लोगों को सम्मानित किया। आचार्य के द्वारा बताया गया कि सेमिनार को सफल बनाने में इन लोगों की अहम भूमिका थी।