कटिहार: मनिया में 12 लीटर बीयर के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
गिरफ्तार युवक मोहम्मद जमाल ने बताया कि उनके घर महमुद चौक है और वह बंगाल से 12 लीटर बीयर लेकर कटिहार आ रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल पुलिस के द्वारा उन्हें मनिया से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस के द्वारा सोमवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था। जहां मेडिकल जांच के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया।