सिंचाई का पानी देने की सहित अन्य माँगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने आईजीएनपी कार्यालय पर कबजा करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसी दौरान कॉमरेड विक्रम व उमराव सहारण सहित अखिल भारतीय किसान सभा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा कहा कि जब तक मांग नहीं मानी जाती हम इस जगह दरी बिछाकर बैठेगे, चाहे हमें रात को भी धरना देना पड़े।