झांसी: नगरीय कुआं बाईपास के पास कोतवाली पुलिस और 2 चोरों के बीच हुई मुठभेड़, जिन्होंने पांच दिन में की थी दो चोरियां
Jhansi, Jhansi | May 6, 2025 झांसी में चोरी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। सोमवार मंगलवार की रात लगभग 1 बजे दोनों चोरों की मुखबिरी मिली थी। उनको पकड़ने के लिए पुलिस ने नगरिया कुआं बाईपास पर चैकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। जल्दबाजी में दोनों बाइक से गिर गए और तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर दो फायर दागे। पुलिस ने भी गोली चलाई और घेराबंदी कर पकड़ लिया।