भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला नहर के पास अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार समधी पुरवा निवासी रामनरेश पुत्र जगरूप और शिवकेश पुत्र मायाराम घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।