गोहपारु: मलमाथर गांव में यादव परिवार के साथ मारपीट करने वाले 5 लोगों को गोहपारू पुलिस ने पकड़ा माननीय न्यायालय में किया पेस
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के मलमाथर गांव में यादव परिवार के साथ मारपीट करने वाले सतदास शर्मा,आशीष शर्मा,राजेश शर्मा, दिगंबर शर्मा एवं शैलेश शर्मा को पुलिस ने मलमाथर गांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है,पुलिस ने बताया है कि मलमाथर गांव में बीते दिनों आरोपियों के द्वारा यादव परिवार के साथ मारपीट की घटना की गई थी।