गोहपारु: खन्नौधी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध तहसीलदार गोहपारू ने की कार्यवाही शासकीय भूमि को कराया खाली
शहडोल जिले के खन्नौधी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध तहसीलदार गोहपारू ने कार्यवाही की है,तहसीलदार गोहपारू ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वाले लोगों को समझाइस देते हुए शासकीय भूमि को खाली कराया गया है,स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।