गोहपारु: सोन नदी दियापीपर में पलटा शहडोल से शराब लोड कर ब्यौहारी जा रहा मिनी ट्रक, पुलिस कर रही पड़ताल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी दिएपीपर के पास शराब से लोड मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल पर जुड़ गई है, पुलिस ने बताया है कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है, ट्रक पलटने के बाद स्थानीय लोगों की शराब लूटने को लेकर जमकर भीड़ एकत्रित हो गई जिसे पुलिस ने हटाया है।