आंती थाना की पुलिस ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गया अश्विनी कुमार राय की अदालत से निर्गत अजमानतीय वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी बद्री पासवान पिता स्वर्गीय जगदेव पासवान उर्फ जागेश्वर पासवान, ग्राम राजा बीघा, थाना आंती, जिला गया का निवासी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने सोमवार शाम करीब 4 बजे जानकारी दी।