परिवहन विभाग आगर द्वारा 12 फरवरी 2026 को शासकीय महाविद्यालय नेहरू कॉलेज, आगर में “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के दौरान महिलाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं।