गाण्डेय: गांडेय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सभागार में बीपीएल छात्राओं के नामांकन को लेकर बैठक
Gandey, Giridih | Jun 24, 2026
गांडेय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सभागार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह, सात एवं आठ में बीपीएल छात्राओं के नामांकन को लेकर बुधवार की दोपहर 12 बजे से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार ने की।