बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 8 जून को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 08 जून को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बीसीइसी- 2025 आयोजित की जायेगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने शनिवार के शाम 5:00 बजे कही. उन्होंने कहा की परीक्षा चार पालियों में संपन्न होगी.