बदायूं: उसावां थाने के पास दुर्गा मंदिर के सामने बस चालक बेहोशी की हालत में मिला, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Budaun, Budaun | Jun 5, 2026 जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के चितगोरी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सुखपाल पुत्र हरनाथ सिंह गाड़ी चलाने का कार्य करता था। थाना उसावा क्षेत्र के उसावां थाने के पास दुर्गा माता के मंदिर के सामने बेहोशी की हालत में सुखपाल पड़ा हुआ था। तभी एंबुलेंस की मदद से सुखपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सुखपाल को मृत घोषित कर दिया।