व्यापारियों को हटाए जाने के विरोध में हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ ने नरसिंह घाट चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया। प्रदेश महामंत्री संजय चौहान ने शनिवार 12:00 के लगभग जानकारी देते हुए बताया कि महाकाल मंदिर के पास 147 दिनों से नगर निगम द्वारा व्यापार नहीं करने दिया जा रहा है। इस कार्रवाई से इन व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का