गढ़वा: उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय के सभागर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, सुनी गई आमजनों की समस्याएं
Garhwa, Garhwa | Jan 30, 2024 गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर मंगलवार को डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन के द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। जनता दरबार में राशन, आवास, राशनकार्ड, आदि मामले सामने आये।