गढ़वा: गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव के समीप टेंपो पलटने से एक बच्चे की मौत
Garhwa, Garhwa | Jan 29, 2024 मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव के समीप टेंपो पलटने से रजहरा गांव निवासी अमरुद्दीन अंसारी का पुत्र अफताब अंसारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।परिजनों के अनुसार एक टेंपो पर सवार होकर सभी सगवरिया गांव में इलाज करने जा रहे थे। इस दौरान उक्त घटना घटी।