गढ़वा: समाहरणालय सभागार में शहीद दिवस पर पदाधिकारियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का रखा मौन
Garhwa, Garhwa | Jan 30, 2024 समाहरणालय सभागार में मंगलवार को शहीद दिवस पर अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उनके बलिदानों को याद किया। शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।