बालाघाट: सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत: सामान लेकर लौटते समय बुलेरो ने मारी टक्कर, चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्रा में शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में ढाबा संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गर्रा स्थित नीलामी काष्ठागार डिपो के सामने संचालित डहरवाल ढाबे के संचालक रिंकु डहरवाल (43) पिता प्रकाश डहरवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिंकु डहरवाल मोटरसाइकिल से ढाबे का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेरो वाहन ने उन्हे