पुनासा: मुंदी में भीषण आग: कई खेत जलकर खाक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
मुंदी नगर में एक के बाद एक कई खेतों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि तेजी से फैलते हुए कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि खेतों में किसानों का बड़ी मात्रा में भूसा भरा हुआ था, जिससे आग और तेजी से भड़क उठी। आग खंडवा रोड से शुरू होकर जलते-जलते पालसुद बेड़ी क्षेत्र तक पहुंच गई। जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है