खरौंधी: खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय में 12 दिनों से ठप पठन-पाठन, छात्राओं का भविष्य अधर में
गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पिछले 12 दिनों से पठन-पाठन पूरी तरह ठप है। 26 जून को छात्राओं के फूड पॉइजनिंग मामले के बाद वार्डन, शिक्षिका, लेखापाल और कुक समेत पांच कर्मियों को सेवामुक्त कर दिया गया था। इसके बाद से विद्यालय में नियमित पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। विद्यालय में लगभग 375 छात्राएं नामांकित हैं। घटना के बाद नाराज अभिभ