नानपारा: औरहवा के पास नहर में नशे की हालत में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के और औरहवा में शराब के नशे में नहर में नहाने गए जुगनु उर्फ़ सत्यनारायण पुत्र सिपाही उम्र 24 वर्ष एवं श्री राम पुत्र बाजे निवासी औरहवा दाखिला परगहवा डूबने लगे स्थानीय लोगों ने श्री राम को बचा लिया और जुगनू डूब गया पुलिस ने शव को आज बरामद कर पंचायत नामा की कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है परिवार में शौक की लहर है