माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैल्ड्रिज फैक्ट्री के कुएं में मंगलवार सुबह राहुल वंशकार का शव जो अपने घर से लापता था घर से 200 मीटर दूर कुएं में मिला था। घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज बुधवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही होगी।