इटावा: सिविल लाइन इलाके के शिवा कॉलोनी में ट्रेन से कटकर रेलवे में तैनात डॉक्टर के पिता की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Jan 5, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवा कॉलोनी में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत रविवार शाम 6 बजे रेलवे में तैनात डॉक्टर विजयराज चौधरी जैताराम उम्र करीब 60 वर्षीय की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। मृतक जैताराम जो कि मानसिक रूप से बीमार बताये जा रहे है।