मैनपुरी: महमूद नगर में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग हुए परेशान, किया विरोध प्रदर्शन
नगर पालिका क्षेत्र के महमूद नगर में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोग काफी परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया की बारिश की समय में लोगों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हुए हैं। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।