चूरू: चूरू जिले के 1624 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में करेंगे यात्रा, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2026 की लॉटरी निकाली गई
Churu, Churu | Jun 24, 2026 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को डीओआईटी वीसी सभागार में राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना अंतर्गत वर्ष 2026 के चरणबद्ध क्रियान्वयन की कड़ी में जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्य, प्रतिक्षारत एवं अतिरिक्त प्रतिक्षारत आवेदकों के चयन हेतु लॉटरी निकाली गई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व एसपी निश्चय प्रसाद एम ने चयनित लोगो को बधाई दी।