2 माह का वेतन रुकने से नाराज जेई और अभियंता ने जलकल विभाग में किया विरोध प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Jun 13, 2024 वाराणसी के जलकल विभाग में स्थित सचिव कार्यालय के बाहर जेई और अभियंता धरना पर बैठ गये। उनका कहना है कि हमारा वेतन 2 माह से रोक दिया है। जब तक हमारे वेतन का पूरा भुगतान नहीं हो जाता तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध के चलते जलकल विभाग में हड़कंप मच गया है।