वाराणसी में कारखाने में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Sadar, Varanasi | Jun 13, 2024 वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत भवन के समीप बुधवार की दोपहर कमलेश पटेल के कारखाने में आग लग गई देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना कमलेश पटेल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी । लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा दिया।