आजाद समाज पार्टी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुधवार शाम 5:00 बजे पत्र लिखा है। पत्र में रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर सहारनपुर जिले के कई गांवों में शोभा यात्राओं पर रोक लगने का मुद्दा उठाया गया है। सांसद ने बताया कि इन गांवों में परमिशन न मिलने से शोभा यात्राएं नहीं निकल पातीं।