हनुमानगढ़: जिले में कई जगहों पर बारिश के साथ फिर से हुई ओलावृष्टि, कटाई के बीच भीगी फसलें, गेहूं की फसल को हुआ ज्यादा नुकसान
हनुमानगढ़ जिले में कई जगहों पर बारिश के साथ एक बार फिर से ओलावृष्टि हुई है। इससे पहले घने बादल छाए रहे जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले के गांव टोपरिया भोमपुरा नेहरावाली ढाणी और गांव भगवान में ओलावृष्टि से खड़ी फसलें प्रभावित हुई। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव झाम्भर नोरंगदेसर और टिब्बी के मिर्जावाली मेर जैसे गांव में भी ओले गिरने की सूचना है।