गभाना: पिसावा पुलिस ने एक बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पिसावा क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर गांव के पास खेतों में ले जाकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार दोपहर को दो बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि शनिवार शाम को एक गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।