इंदौर: लसुड़िया में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही है जांच, गले पर निशान होने की आशंका
Indore, Indore | Mar 18, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विहार कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिलाबाई के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूरी और चौकीदारी का काम करती थी। जिसमें शिलाबाई का शव उसके घर से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्यों ने गले पर निशान होने की आशंका जताई है।