मंझनपुर: डीएम कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ता
समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने मुख्यालय की सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाए जाने की मांग की।