मंझनपुर: दलेलागंज के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर वृद्ध महिला की हुई मौत, युवक हुआ घायल, परिजनों में मचा कोहराम
कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज के पास एक तेज रफतार बाइक की टक्कर लगने के कारण गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है युवक वृद्ध महिला को छोड़ने के लिए लवगावा जा रहा था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।