मंझनपुर: लालापुर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा कि उसके दोनों पैर खराब हो गए। आनन फानन में उसे गंभीर हालत में मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।