मंझनपुर: ओसा के पास तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से बोलोरो सवार चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा के पास एक तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से बोलोरो सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा किसी काम से वह महेवाघाट की तरफ गया हुआ था। वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।