मंझनपुर: जिले में ट्रिपल लेयर की निगरानी में होगी परीक्षा, परीक्षा में शामिल होगे 47434 परीक्षार्थी, 22 फरवरी से होगी परीक्षा
कौशाम्बी जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए व्यापक इंतजाम की बात कही जा रही है। जनपद में 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 47434 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। हर परीक्षा केंद्र को ट्रिपल लेयर की सुरक्षा में निगरानी करने की व्यवस्था की गई है।