मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र की कुड़ी गांव में पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बताते चले कि शनिवार की सुबह 11:00 कुड़ी गांव निवासी बबलू पुत्र स्वर्गीय नंदू गैलन में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब लेकर बेचने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मूखबीर से मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक रामकिशोर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बबलू पुत्र स्वर्गीय नंदू को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुटी।