मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र में सुअरहा जंगल में अनियंत्रित ऑटो से टकराई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे अनियंत्रित ऑटो बाइक से टकरा गई जिसमें रामपुर अतरी गांव निवासी जय सिंह 55 वर्ष अपने बाइक पर अनिल सिंह 36 वर्ष को लेकर किसी काम से मिर्जापुर जा रहे। सुअरहा जंगल में एक ऑटो दूसरी खराब ऑटो को रस्सी के सहारे मिर्जापुर लेकर जा रहा था। अचानक रस्सी टूट गई और ऑटो अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए इलाज जारी है।