लटेरी: वन विभाग ने लटेरी में 2 स्थानों से 32 नग अवैध सागौन और 9 मोटरसाइकिलें की जब्त
लटेरी मे वन विभाग की टीम ने 2 अगल अलग स्थानों से 32 नग अवैध सागौन के बरामद किए हैं। वहीं इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने 9 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश केन ने बताया है की रूटीन गश्त के दौरान वन विभाग की टीम उत्तर और वन विभाग की टीम दक्षिण द्वारा ग्राम कोलुआ पठार और अगरा पठार के जंगल से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।