लखीमपुर: विकास चौराहे पर ‘रील’ का नंगा नाच, बीच सड़क अर्धनग्न युवक ने शराब के पैग लगाए, जिम्मेदार कौन? सुर्खियों में युवक
लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के विकास चौराहे पर अरविंद गारमेंट्स के मालिक अरविंद का अर्धनग्न अवस्था में बीच सड़क बैठकर शराब के पैग बनाते हुए और पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में शराब की बोतल, सोडा, पानी और गिलास साफ नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में “होली खेले रघुवीरा” गीत बज रहा है।