ग्वालियर गिर्द: गोला का मंदिर क्षेत्र में स्कूल संचालक पर फायरिंग, पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा
गोला का मंदिर क्षेत्र में स्कूल संचालक पर फायरिंग का मामला पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा ग्वालियर में स्कूल संचालक पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मालनपुर थाने से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ग्वालियर ले आई है और उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।