ग्वालियर गिर्द: महाराजपुरा में 150 ईंटों के विवाद को लेकर ईंट ठेकेदार की गोली मारकर की गई हत्या, आरोपी स्कूल संचालक हुआ गिरफ्तार
ग्वालियर के महाराजपुरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र के आदित्यपुरम में गुरुवार रात स्कूल संचालक बृजेंद्र सिंह ने 150 ईंटों के विवाद पर ईंट ठेकेदार छत्रपाल सिंह लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी, स्कूल संचालक, छत्रपाल पर ट्रॉली में 150 ईंट बचाने का आरोप लगाते हुए भुगतान नहीं कर रहा था।