मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे बगीचा विकास खंड के मंगल भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के जशपुर जिला प्रवास के दौरान बगीचा में एक करोड़ की लागत से मंगल भवन बनाने की घोषणा की गई थी जिसके तारतम्य में नगर पंचायत बगीचा में स्थल का चयन कर वार्ड क्र० 09 में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया हैं।