घोड़ाडोंगरी: भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए सेवा का अनूठा उदाहरण: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संगठन ने शुरू की निशुल्क शीतल
भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों द्वारा निशुल्क शीतल जल सेवा अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में समाजसेवी